नई दिल्ली. सोने-चांदी के भाव में सोमवार गिरावट का रुख देखने को मिला. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव में 124 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई. इससे कीमती पीली धातु 47 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गई. राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव 46,917 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत घटकर 1,808 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. चांदी की कीमत में आज भी गिरावट दिखाई दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के दाम 18 रुपए की मामूली कमी के साथ 66,473 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए.
http://बिजली की दरों में 6% की वृद्धि, 5000 से अधिक बिल आया तो ऑनलाइन भुगतान अनिवार्य
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 25.47 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 47,041 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 66,491 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. इस बीच रुपए आज डॉलर के मुकाबले 9 पैसे मजबूत होकर 74.33 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए में तेजी के कारण भारतीय बाजारों में सोने की कीमत घट गई. साथ ही न्यूयॉर्क स्थित कमोडिटी एक्सचेंज में हाजिर भाव घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम गिर गए.
http://पीएम मोदी ने लॉन्च किया e-RUPI, पेमेंट करना होगा और भी आसान









