नई दिल्ली. अगस्त महीने के पहले दिन ही लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. दरअसल, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 19 Kg कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 73.5 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है. दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1,500 रुपए से बढ़कर 1623 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है. हालांकि, घरेलू उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा नहीं किया गया है. इस हिसाब से दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 834.50 रुपए है. कोलकाता में 861 रुपए, मुंबई में 834.50 रुपए और चेन्नई में 850.50 रुपए प्रति सिलेंडर है.
http://गहना वशिष्ट का आरोप- गिरफ्तारी से बचाने के लिए पुलिस ने मांगे थे 15 लाख रुपए
सरकारी तेल कंपनियों ने 19 Kg कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की है. इसके तहत सबसे ज्यादा बढ़ोतरी चेन्नई में 73.50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ है. वहीं, दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 73 रुपए बढ़कर 1623 रुपए हो गया है. कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 72.50 रुपए बढ़कर 1629 रुपए, मुंबई में 72.50 रुपए बढ़कर 1579.50 रुपए और चेन्नई में 73.50 रुपए बढ़कर 1761 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है.
http://SBI का मानसून धमाका ऑफर, होम लोन पर 31 अगस्त तक नहीं देनी होगी प्रोसेसिंग फीस










