नई दिल्ली. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने होम लोन ग्राहकों के लिए मानसून धमाका ऑफर की घोषणा की है. इस ऑफर के तहत एसबीआई ने होम लोन के प्रोसेसिंग फीस पर 100 फीसदी छूट का ऐलान किया है. एसबीआई के होम लोन की ब्याज दर 6.70% से शुरू होती है. बैंक के अनुसार मौजूदा 0.40 फीसदी की प्रोसेसिंग फीस से मुक्ति से ग्राहकों को बहुत राहत मिलेगी. बैंक ने कहा है कि मानसून धमाका ऑफर सीमित अवधि के लिए है, जो 31 अगस्त 2021 को समाप्त होने वाली है. बैंक ने मॉनसून धमाका ऑफर के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है. बैंक ने कहा है कि नए घर खरीदार जीरो प्रोसेसिंग फीस पर एसबीआई से होम लोन ले सकते हैं.
http://Tata Ace Gold Petrol CX भारत में लॉन्च, मिलेगा 90 फीसदी तक ऑन-रोड फाइनेंस
ग्राहकों को https://sbiyono.sbi पर विजिट करना होगा. इसके अलावा बैंक ने कहा है कि यह ऑफर 31 अगस्त 2021 तक ही मान्य है. एसबीआई के एमडी (आर एंड डीबी) सी एस सेट्टी ने कहा कि अपने संभावित होम लोन ग्राहकों के लिए मानसून धमाका ऑफर की घोषणा करते हुए हमें खुशी का अनुभव हो रहा है. हमारा मानना है कि प्रोसेसिंग फीस में छूट की यह पेशकश घर खरीदारों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेगी और उन्हें ब्याज दर के रूप में आसानी से निर्णय लेने की दिशा में प्रोत्साहित करेगी, क्योंकि ब्याज दरें पहले ही अपने ऐतिहासिक निचले स्तर पर है. हम प्रत्येक भारतीय के लिए एक बैंकर बनने का प्रयास करते हैं और इस तरह राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनते हैं.
http://Benelli 502C Cruiser भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
It’s raining offers for new home buyers! Apply for a Home Loan with NIL* processing fee.
What are you waiting for? Visit: https://t.co/N45cZ1V1Db
*T&C Apply
#HomeLoan #SBI #StateBankOfIndia #MonsoonDhamakaOffer pic.twitter.com/nDbPb7oBhF— State Bank of India (@TheOfficialSBI) July 31, 2021










