महासमुंद. नगर सरकार चुनाव का बिगुल बजने को है. दावेदार ताल ठोक रहे हैं. अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता द्वारा न होकर पार्षदों द्वारा किए जाने के शासन के फैसले के बाद अध्यक्ष पद के दावेदारों को अब पहले वार्ड की जनता का विश्वास जीतना होगा. ऐसे में चाहे अध्यक्ष पद के दावेदार हों या पार्षद पद के, सभी को अपने लिए अनुकूल राजनीतिक जमीन की तलाश है. वार्ड क्रमांक 26 पंचशील वार्ड से जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी ने अपनी दावेदारी पेश की है. उन्होंने इस वार्ड से पार्टी का टिकट मांगा है.
http://नुसरत ने वीडियो शेयर कर बताया, इस वजह से हुई थीं अस्पताल में भर्ती
हालांकि उनका कहना है कि वे पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं और पार्टी का निर्णय स्वीकार होगा. उनका कहना है कि वे वार्ड की मूलभूत समस्याओं के निराकरण और जनसेवा के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. श्री द्विवेदी वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के सदस्य हैं. लोनिवि में सांसद प्रतिनिधि, अविभाजित रायपुर जिले में एनएसयूआई के जिला महामंत्री व जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं तथा लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. बताते हैं कि पंचशील क्लब वार्ड से कांग्रेस के ही वरिष्ठ पार्षद तथा अध्यक्ष पद के दावेदार माने जा रहे संजय शर्मा की भी दावेदारी है, वहीं भाजपा के मनीष शर्मा भी इसी वार्ड से पालिका पहुंचने की तैयारी में हैं.
http://सरकार को झटका, एनआईए ही करेगी भीमा मंडावी हत्याकांड की जांच







