महासमुंद. जिले में औद्योगिक नगरी बिरकोनी के श्री रामधाम टायर फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है. रिएक्टर चैम्बर का दरवाजा खोलते ही गैस से चार लोग झुलसे हैं. चारों में एक की हालत गंभीर है. चारों घायल बिहार के रहने वाले हैं. दरअसल, बिरकोनी औद्योगिक एरिया में श्रीधाम इंडस्ट्री टायर से तेल बनाने वाली फैक्ट्री (फर्नेश ऑयल) में रिएक्टर के ढक्कन से गैस रिसाव होने के कारण 4 लोग बुरी तरह झुलस गए. ये घटना शाम 4 बजे की बताई जा रही है. चारों को जिला अस्पताल भेजा गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है.
http://शिक्षकों के 14580 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किए जाने की सहमति
मछली पालन हेतु आवेदन आमंत्रित
महासमुंद. ग्राम पंचायत पासीद के अधीनस्थ तालाब/जलाशय को मछली पालन के लिए 10 वर्षीय पट्टे पर दिया जाना है. इसके लिए इच्छुक पात्र पंजीकृत मछुआरा, सहकारी समिति, मछुआ समूह, मछुआ व्यक्ति, स्व-सहायता समूह आदि जो अपनी आजीविका का अर्जन मछली पालन, मछली पकड़ने या मछली बीज उत्पादन आदि से करता है. आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक पात्र व्यक्ति निर्धारित दस्तावेजों के साथ 09 अगस्त 2021 तक जनपद पंचायत महासमुंद में आवेदन जमा कर सकते हैं.
http://गर्मजोशी से मिले धरमदास महिलांग और अग्नि चंद्राकर







