पिथौरा. नगर के समीप मुढ़ीपार चौक के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार को बचाते एक तेल टैंकर पलट गया. इस घटना में किसी को कोई चोट तो नहीं आई पर टैंकर से सैकड़ों लीटर ईंधन वह जाने की जानकारी दी गई है. जानकारी के अनुसार आज शनिवार की प्रातः राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में ईंधन से भरा एक टैंकर टैंकर पलट गया. हादसे का कारण कार को बचाना बताया जा रहा है. पिथौरा थाना क्षेत्र के मुढ़ीपार गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त टैंकर जो कि रायपुर से ईंधन भरकर रायगढ़ जा रहा था.
http://ऑनलाइन गेम में 40 हजार रुपए गंवाने पर 13 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
इसी दौरान पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़ीपार के पास राजमार्ग में पलट गया. बहरहाल, घटना की सूचना के बाद पिथौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई. स्थानीय थाना प्रभारी केआर कोसले ने बताया कि टैंकर पलटने की सूचना के बाद ही वे स्वयं मौके पर तत्काल पहुंच गए थे. टैंकर से ईंधन लीक होता देख कर तक बीएचसीपीएल कंपनी की हाइवा बुलाकर ईंधन से भरी टैंकर को उठाया गया. हादसे में चालक को हल्की चोटें आई है. टैंकर कंपनी द्वारा दूसरी टैंकर भेजी गई है. जिसमें ईंधन ट्रांसफर किया गया. सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान तैनात किए गए थे. राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित कर आने-जाने के लिए रास्ते को परिवर्तित किया गया था.
http://वायरल है बचपन का प्यार गाना, जानिए कौन है ओरिजनल सिंगर







