আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लिफ्ट देने के बहाने युवती को गाड़ी में जबरदस्ती बैठाया, जंगल में किया अनाचार

Published on: July 31, 2021
---Advertisement---

रायगढ़. घरघोड़ा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां वहशी दरिंदे ने 23 वर्षीय युवती को लिफ्ट देने के बहाने अकेले पाकर गाड़ी में जबरदस्ती बैठाया और जंगल में ले जाकर अनाचार की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर पतासाजी में जुड़ गई है. फिलहाल अभी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है. घरघोड़ा पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर आरोपी को पकड़ने की पुरजोर कोशिश की जा रही है.

http://Tata Ace Gold Petrol CX भारत में लॉन्च, मिलेगा 90 फीसदी तक ऑन-रोड फाइनेंस

पुलिस के अनुसार स्थानीय प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाली 23 वर्षीय युवती 27 जुलाई को छुट्टी होने के बाद थाना क्षेत्र स्थित अटल आवास जा रही थी, तभी शाम के वक्त सुनसान जगह में युवती को अकेली पाकर कार सवार दो युवक आ धमके और कहां जा रही हो हमारे साथ चलो तुम्हे तुम्हारे घर के पास छोड़ देंगे कहते हुए जबरन उसे अपने गाड़ी में बिठा लिया. युवती ने जब उनके साथ जाने से इनकार किया तब भी वे नहीं माने और जबरन उसे अपनी गाड़ी के अंदर धक्का मार कर बैठा लिए और उसे घर ना ले जाकर 25 किलोमीटर दूर जंगल के अंदर सुनसान जगह में ले जाकर अनाचार किया.

http://हायर सेकण्डरी पूरक और अवसर परीक्षा के लिए आवेदन 2 से 20 अगस्त तक

पुलिस ने बताया कि आरोपी कार सवारों ने युवती को बेहोशी अवस्था में अटल आवास के सामने छोड़कर फरार हो गए.किसी तरह युवती रूम के अंदर जाकर सो गई. युवती ने पुलिस को बताया है कि आरोपी युवक कुछ दिन पूर्व उससे फोन पर संपर्क कर परेशान करता था जिसे उसने डांट फटकार भी की थी. दूसरे दिन पीड़िता ने पड़ोसी को बताया घटना के बारे में लोक लाज के भय से युवती उसके साथ हुई घटना के बारे में किसी को नहीं बताई परंतु जब सब्र की सीमा टूटी तो उसने पड़ोसी को घटना के बारे में बताई जिसके बाद थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now