আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दो-ढाई गुना किराया वसूले जाने से बस यात्री त्रस्त, आरटीओ के खिलाफ रोष

Published on: July 30, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. रायपुर-सरायपाली मार्ग पर चलने वाली यात्री बसों में दो से ढाई गुना किराया वसूले जाने से यात्री त्रस्त हो गए हैं. लगातार बढ़ती कमरतोड़ महंगाई में अब प्रदेश की निजी बसों में यात्री भाड़ा बेहिसाब बढ़ा देने से क्षेत्र की जनता में परिवहन विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है. ज्ञात हो कि विगत दिनों अत्यधिक किराया जबरन वसूली की शिकायत के बाद आरटीओ महासमुंद एमएल साहू द्वारा कार्रवाई की जा रही थी पर उनका तत्काल स्थानांतरण कर दिया गया जिससे एक बार पुनः बस ऑपरेटरों द्वारा किराए के नाम से लूट जारी है. जानकारी के अनुसार रायपुर-सरायपाली मार्ग पर लगातार बेहिसाब यात्री किराया वसूलने की खबरें मिल रही हैं.

http://टीम इंडिया में कोरोना विस्फोट, क्रुणाल के बाद दो और खिलाड़ी पॉजिटिव

एक ताजा घटना में कल एक पत्रकार रायपुर से एक निजी बस से झलप आए इनसे निर्धारित किराया 80 रुपए के स्थान पर 150 रुपए मांगे गए. जब इस संबंध में सवाल-जवाब किए गए तब उन्हें रास्ते में ही उतारने की धमकी देकर पूरे 150 रुपए वसूल लिए गए. इसी तरह सभी स्टॉपेज के लिए दो से तीन गुना किराया वसूला जा रहा है. इसकी शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से अब आम यात्री ये समझ रहे हैं कि अत्यधिक किराया वसूली में परिवहन विभाग की भी मौन सहमति हो सकती है तभी खुलेआम टिकिट देकर दोगुनी से तिगुनी राशि वसूली जा रही है.

http://CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 99.37 स्टूडेंट्स हुए पास

परिवहन मंत्री ने मात्र आश्वासन दिया था

ज्ञात हो कि विगत दिनों किराया बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेश भर के बस ऑपरेटर हड़ताल में थे. हड़ताल को समाप्त करवाने परिवहन मंत्री द्वारा बस ऑपरेटरों को शीघ्र ही किराया बढ़ाने के आदेश जारी करने का आश्वासन दिया था पर परिवहन विभाग ने तो कोई निर्णय नहीं लिया और ना ही कोई आदेश जारी किया. पर बस ऑपरेटर स्वयं ही परिवहन विभाग के नियमों का उल्लंघन करते हुए सरकार से आगे बढ़कर बस किराए में दो से तीन गुना वृद्धि कर दी जिससे आम आदमी पर सीधा असर पड़ने लगा है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now