नई दिल्ली. Benelli India ने भारत में अपनी नई 502C क्रूजर बाइक लॉन्च कर दी है. भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.98 लाख रुपए रखी गई है. इस बाइक को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 10 हजार रुपए की राशि देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं. बेनेली 502C बाइक को बुक करने के लिए कंपनी की अधिकृत डीलरशिप पर जा सकते हैं. इसके साथ ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसे बुक किया जा सकता है. नई बेनेली 502C एक स्पोर्ट्स क्रूजर बाइक है. यह बाइक में फुल एलईडी लाइटिंग, एक फ्री-फ्लोटिंग सीट, डुअल बैरल एग्जॉस्ट सेटअप और चंकी फ्रंट सस्पेंशन के साथ आती है. इसका एक्सटीरियर अपील काफी आकर्षक है.
http://Hero Maestro Edge 125 कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और शानदार ग्राफिक्स के साथ लॉन्च, जानिए कीमत
यह बाइक दो कलर ऑप्शन के साथ पेश की गई है. इसमें मैट ब्लैक और मैट कॉन्यैक रेड रंग शामिल हैं. नई Benelli 502C मोटरसाइकिल QJ SRV500 का रीबैज्ड वर्जन है, जिसे पिछले साल टेस्टिंग के दौरान देखा गया था. इस बाइक में वही डिजाइन और स्टाइलिंग पैकेज मिलता है और समान 500cc पैरेलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया गया है. यह इंजन 8,500 rpm पर 47.5 bhp का पावर और 6,000 rpm पर 46 Nm का टार्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. फीचर्स की बात करें तो इसमें प्रमुख तौर पर लो-स्लंग हेडलाइट, ट्विन-पॉड एग्जॉस्ट कैनिस्टर, 21.5-लीटर फ्यूल टैंक, स्टेप-अप सैडल और रियर-फेंडर-माउंटेड नंबरप्लेट शामिल हैं.
http://Yamaha Fascino 125 FI Hybrid भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत
वहीं इस बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ फुल एलईडी लाइटिंग मिलेगी. बाइक के हार्डवेयर की बात करें तो इसमें अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और एक रियर मोनो-शॉक दिया गया है. बाइक के फ्रंट व्हील पर ट्विन डिस्क और पीछे एक सिंगल रोटर मिलता है. बेनेली के नए क्रूजर के अन्य मुख्य आकर्षण में इसका फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, लेड-बैक राइडिंग एर्गोनॉमिक्स और एडजस्टेबल क्लच शामिल हैं. बाइक में 21-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो लंबी यात्रा में काफी सहायक होगा. बाइक में सुरक्षा किट में एक डुअल-चैनल ABS यूनिट शामिल होगा.
VIDEO : रिलीज होते ही छा गया ‘बारिश बन जाना’ का भोजपुरी वर्जन https://t.co/YAbSbxl7Rj
— Cg Janadesh (@CJanadesh) July 29, 2021










