बेमेतरा. एक भाजपा पार्षद पर कुछ लोगों ने खौलता हुआ तेल फेंक दिया, जिससे उनका हाथ और चेहरा झुलस गया. पार्षद को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पार्षद के बेटे ने गुरुवार को बेमेतरा कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने 27 जुलाई की रात करीब एक बजे माता भद्रकाली नगर के वार्ड-18 से भाजपा पार्षद घनश्याम ताम्रकार को मिलने बुलाया था. जब पार्षद गली में पहुंचे तो पहले से मौजूद 3 लोगों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी.
http://6 साल की बच्ची से मौसा ने किया अनाचार, गिरफ्तार
इस दौरान एक ने उन पर गरम तेल फेंक दिया. बाद सभी वहां से भाग निकले. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और पार्षद को अस्पताल ले जाया गया. उनका हाथ और चेहरा झुलस गया है. गुरुवार को उनके बेटे ने 3 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. बेमेतरा कोतवाली प्रभारी ने कहा कि घटना 27 जुलाई की है. मामले को अभी तक छिपाए रखा गया। पार्षद इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हो रहे हैं. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच कर रही है.
http://अनुपस्थित पाए जाने पर कर्मचारी सहित 3 शिक्षकों को नोटिस







