बिलासपुर. एक 6 साल की बच्ची से उसके ही मौसा ने अनाचार किया. पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो के तहत गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी बच्ची अपने माता-पिता की मौत के बाद से ही मौसी-मौसा के पास रहती है. उसके मौसा-मौसी दोनों मजदूरी करते हैं. रोज की तरह उसकी मौसी बुधवार को भी काम पर गई थी. इस दौरान मौसा और बच्ची ही घर में थे. बच्ची को अकेला देख आरोपी ने उससे अनाचार किया बाद घर से चला गया. शाम को जब मौसी घर पहुंची तो बच्ची की हालत देखकर हैरान रह गई. मौसी ने बच्ची से पूछताछ की तो उसे अपने पति की करतूत का पता चला. बाद मौसी अपने पति की करतूत बताने खुद ही थाने पहुंच गई. वहां से बच्ची को अस्पताल लाया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है.
http://अनुपस्थित पाए जाने पर कर्मचारी सहित 3 शिक्षकों को नोटिस
छत्तीसगढ़ में अब तक 542.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
रायपुर. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 542.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 29 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 851.7 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 396.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.
http://करंट से मृत कर्मचारी के घर पहुंचे अग्नि, पूर्व नपं अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं से मिले







