अम्बिकापुर. स्कूल के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर एक कर्मचारी सहित 3 शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. जिला शिक्षा अधिकारी जारी जारी नोटिस में कहा है कि 26 जुलाई को सहायक परियोजना के अधिकारी के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया. जिसमें सहायक शिक्षक विज्ञान एलबी श्रीमती सरिता टोप्पो, व्यायाम शिक्षक एलबी श्रीमती माला रोशलीन लकड़ा, सहायक शिक्षक विज्ञान एलबी श्रीमती सरिता गुप्ता एवं सहायक ग्रेड-02 परमेश्वर राजवाड़े अनुपस्थित पाए गए.
संस्था से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित व कर्तव्य विमुख्ता अनुशासनहीनता के श्रेणी के तहत आता है और यह कृत छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उप नियम 3 व उपनियम 7 के सर्वथा प्रतिकूल है. अनुपस्थितों को 3 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है, कि अनाधिकृत अनुपस्थित पर अनुपस्थित दिवस का अवैतनिक स्वीकृत किया जाकर जांचोपरांत आगामी एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से क्यों न रोक दी जाए.
http://करंट से मृत कर्मचारी के घर पहुंचे अग्नि, पूर्व नपं अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं से मिले
प्रशीतक मैकेनिक की संविदा भर्ती हेतु चयन सूची जारी
अम्बिकापुर. संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं अम्बिकापुर द्वारा प्रशीतक मैकेनिक के रिक्त दो पदों की संविदा भर्ती हेतु दस्तावेज परीक्षण उपरांत दावा-आपत्ति निराकण उपरांत संशोधित पात्र एवं अपात्र सूची, सामान्य अंतिम मेरिट सूची, अंतिम चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दिया गया है. संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रशीतक मैकेनिक संविदा के अनुसूचित जनजाति के दो पद पर प्रमोद कुमार मिंज एवं संदीप कुजूर का अंतिम रूप से चयन किया गया है, वहीं सलोम मिंज एवं किशन कुमार का नाम प्रतीक्षा सूची में है. संशोधित पात्र एवं अपात्र सूची, सामान्य अंतिम मेरिट सूची, अंतिम चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची संबंधित जानकारी www.cghealth.nic.in एवं www.surguja.gov.in तथा कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सरगुजा के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है.
http://मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मेडिकल कोर्सेज में OBC को 27% और EWS को मिलेगा 10% आरक्षण
VIDEO : रिलीज होते ही छा गया ‘बारिश बन जाना’ का भोजपुरी वर्जन https://t.co/YAbSbxl7Rj
— Cg Janadesh (@CJanadesh) July 29, 2021







