আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

किसानों, ग्रामीणों व युवाओं से मिले अग्नि चंद्राकर, सुनीं समस्याएं

Published on: July 27, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम का अध्यक्ष बनाए जाने पर उत्साहित और आशान्वित कांग्रेसजन, किसान-मजदूर और युवा अपने-अपने क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों व समस्याओं को लेकर उनसे भेंट-चर्चा करने पहुंच रहे हैं. मंगलवार को भी श्री चंद्राकर ने अपराह्न राजधानी रवाना होने के पूर्व जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों, कार्यकर्ताओं व अधिकारियों से मुलाकात की. अविभाजित रायपुर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे वरिष्ठ नेता डॉ. सेवाराम साहू ने श्री चंद्राकर से आपसी चर्चा की. छग प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के संयोजक वैभव वासु चंद्राकर, सौरभ चंद्राकर, पिंकू चंद्राकर, सतीश साहू, धनंजय साहू आदि बिरकोनी, बरबसपुर क्षेत्र के युवा नेताओं ने श्री चंद्राकर को बुके भेंटकर बधाई दी.

http://क्रुणाल पंड्या कोरोना पॉजिटिव, भारत-श्रीलंका दूसरा टी-20 मैच स्थगित

सरपंच विनोद चंद्राकर व उपसरपंच रोहित देवांगन के साथ ग्राम पंचायत बकमा के खेदू यादव, अर्जुन यादव, बलीराम राम ध्रुव, बेनीराम ध्रुव, रामाधीन ध्रुव आदि ने श्री चंद्राकर को सड़क और सिंचाई संबंधी समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि बूढ़ीमाई बांध के फारेस्ट एरिया साइड गहरीकरण व उलट निर्माण कर नहर से जोड़ने व नहर को दुरुस्त करने की आवश्यकता है, इससे किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिल सकता है. उन्होंने आवागमन में परेशानियों का जिक्र करते हुए बकमा से मोरधा रोड के डामरीकरण की आवश्यकता भी बताई. विजय बांदे, शिव यादव तुमगांव, बिहारी पटेल नांदगांव सहित कोमाखान, खट्टा, केशवा आदि गांवों से आए किसानों व कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर श्री चंद्राकर ने उनके क्षेत्र का हालचाल पूछा. इस दौरान वरिष्ठ नेता नारायण नामदेव, सिकन्दर खान, इदरीश भाई, हर्षित चंद्राकर आदि मौजूद थे.

http://हंगामे के बीच कल तक के लिए विधानसभा की कार्रवाई स्थगित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now