আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हंगामे के बीच कल तक के लिए विधानसभा की कार्रवाई स्थगित

Published on: July 27, 2021
---Advertisement---

रायपुर. हंगामे के बीच कल तक के लिए विधानसभा की कार्रवाई स्थगित कर दी गई. मंगलवार को शून्य काल में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह मामले में वक्तव्य देने खड़े हुए. वे एफआईआर की कॉपी पढ़कर सुना रहे थे इस पर विपक्ष ने ऐतराज जताया और हंगामा होने लगा. इस बीच अचानक स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव उठ खड़े हुए और उन्होने कहा कि मेरे और मेरे चरित्र के बारे में यहां सभी जानते हैं. मेरे माता-पिता के व्यवहार और चरित्र से सभी परिचित हैं. उसके बाद भी उन पर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं.

http://अक्षरा सिंह ने ‘चुरा के दिल मेरा’ पर दिए गजब के एक्सप्रेशन, वीडियो वायरल

जब तक सरकार उन पर लगे आरोपों के संदर्भ में जवाब नहीं देती वे सदन में नहीं आएंगे. बाद विधानसभा के बाहर निकल गए. इसके बाद कार्रवाई 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई. विधानसभा की कार्रवाई करीब 20 मिनट बाद दोबारा शुरू हुई. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्थगन प्रस्ताव के लिए भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल को आवाज दी. भाजपा विधायक अपनी सीट से खड़े होकर बृहस्पति सिंह के आरोपों पर सरकार के जवाब की मांग करने लगे. विधानसभा अध्यक्ष के बार-बार कहने के बाद भी भाजपा विधायक ध्यानाकर्षण पर बात करने के लिए तैयार नहीं हुए. बाद सदन की कार्रवाई बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई.

http://2 अगस्त से शर्तों के साथ ऑफलाइन कक्षाएं संचालन की अनुमति

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now