रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन हंगामा हो गया. दिवंगत सांसदों-विधायकों को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा की कार्रवाई पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई. दोबारा कार्रवाई शुरू होते ही भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बृहस्पति सिंह का मामला उठा दिया. उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा अपने ही मंत्री से जान के खतरे का आरोप लगाना शर्मनाक है. जब यहां विधायक ही सुरक्षित नहीं, तो जनता की रक्षा कौन करेगा. भाजपा विधायक और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि विधानसभा खुद इस मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करें. विधायक अजय चंद्राकर ने कहा यह हमारे साथ भी होता है. हमें भी धमकाया जाता है.
http://शादी के मंडप में लैपटॉप पर काम कर रहा था दूल्हा, दुल्हन ने दिया ऐसा रिएक्शन
इस मामले में सदन की जांच कमेटी से जांच होनी चाहिए. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि यह देश में पहला ऐसा मामला है, जिसमें एक विधायक ने अपनी ही पार्टी के मंत्री पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है. विपक्ष के हंगामें के बीच संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने इस मामले में हुई कार्रवाई की जानकारी देना शुरू किया. लेकिन, हंगामें के बीच उनकी बात सुनाई नहीं दे रही थी. विपक्ष ने उन्हें बोलने नहीं दिया. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बार-बार हंगामा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विपक्ष सदन की जांच कमेटी की मांग पर अड़ा रहा. उसके बाद सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी गई. विपक्ष की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि क्या कोई निर्णय एक पक्ष को सुनकर दिया जाता है.
http://इंग्लैंड दौरे के लिए रिप्लेसमेंट का ऐलान, सूर्यकुमार-शॉ को मौका
विधायक बृहस्पति सिंह ने खुद सदन को यह घटना नहीं बताई है. विपक्ष इस व्यवस्था पर नहीं माना. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि इसी सदन में पहले भी कई बार अखबारों की कतरन से चर्चा हुई है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इसे एक विशिष्ट मामला बताते हुए विधानसभा की समिति गठित करने की मांग की. विपक्ष के हंगामें के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार की ओर से बयान दिया. उन्होंने कहा, सभी विधायकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी. हंगामा जारी रहा बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई भोजनावकाश तक के लिए स्थगित कर दिया.
शेरशाह का ट्रेलर रिलीज, कैप्टन विक्रम बत्रा के रोल में सिद्धार्थ मल्होत्रा https://t.co/XTqDVAcBDL
— Cg Janadesh (@CJanadesh) July 26, 2021







