नई दिल्ली. अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म तानाजी- द अनसंग वॉरियर का ट्रेलर रिलीज हो गया है. तानाजी मालुसरे की जिंदगी पर बेस्ड ये फिल्म अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म है. मूवी का ट्रेलर दमदार है. स्टार्स का लुक, एक्शन-फाइट सीन्स, बैकग्राउंड स्कोर दमदार है.17वीं शताब्दी की पृष्ठभूमि पर आधारित ओम राउत द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारतीय इतिहास के विस्मृत योद्धा, छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना के अगुवा तानाजी मालुसरे की जिंदगी पर आधारित है. ट्रेलर में दिखाया गया है कैसे मुगल कोंढाणा पर फतह करना चाहते हैं. वहीं मराठा कोंढाणा पर फिर से भगवा रंग लहराना के लिए आंदोलन कर रहे हैं.
http://AIRTEL, VODAFONE, IDEA ने दिया झटका, महंगे होंगे टैरिफ प्लान
इस जंग को लड़ने का जिम्मा छत्रपति शिवाजी महाराज सूबेदार तानाजी मालूसरे को देते हैं. कोंढाणा को जीतने की मराठा-मुगलों की इस जंग में कैसे तानाजी सर्जिकल स्ट्राइक कर मुगल साम्राज्य को हिला डालते हैं, ये देखना मजेदार होगा. फिल्म में सैफ अली खान उदय भान और शरद केलकर छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में दिखेंगे. तानाजी में काजोल का गेस्ट अपीयरेंस है. वे तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे का रोल निभा रही हैं. लंबे अरसे बाद काजोल-अजय को फैंस सिल्वर स्क्रीन पर साथ देखेंगे. तानाजी सिनेमाघरों में 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी.
http://52 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी, देखिए सूची










