नई दिल्ली. टीवी के मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और इसके सभी किरदार आएदिन खबरों में बने रहते हैं. महीने भर से शो में बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता नजर नहीं आ रहीं. इसके बाद उनके शो छोड़ने की खबरें सामने आने लगी. लेकिन अब इस मामले में शो के मेकर असित मोदी ने सच्चाई का खुलासा कर दिया है. दरअसल, बीते महीने से अब तक टेलीकास्ट होने वाले कुछ एपिसोड में मुनमुन दत्ता नजर नहीं आईं. याद दिला दें कि इसके ठीक पहले मुनमुन दत्ता अपने एक वीडियो के कारण विवादों में रही थीं.
http://बच्चों के लिए सितंबर तक आ सकती है वैक्सीन : एम्स डायरेक्टर
उन पर केस दर्ज हुआ था जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी. ऐसे में मुनमुन का शो से गायब होना लोगों के दिमाग में सवाल पैदा कर रहा था. जिसके बाद किसी ने अफवाह फैला दी कि मुनमुन ने शो छोड़ दिया है. ये खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई. शो के मेकर्स ने अब इस अफवाह को विराम देते हुए फैंस को खुशखबरी दी है कि मुनमुन दत्ता अब शो का हिस्सा हैं और वह कहीं नहीं गई हैं. ईटाइम्स से बात करते निर्माता असित मोदी ने कहा कि मुनमुन दत्ता ‘तारक मेहता’ में बबीता जी के रूप में शूटिंग जारी रखेंगी. उनके शो छोड़ने की जो भी अफवाहें हैं वह पूरी तरह आधारहीन और गलत हैं.
http://श्रीलंका ने जीता तीसरा वनडे, सीरीज पर भारत का कब्जा










