আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कनकी-भूसी की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहा था 8 क्विंटल गांजा, गिरफ्तार

Published on: July 23, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. ट्रैक्टर में कनकी और भूसी की बोरियों के बीच ओड़िशा से गांजा छिपाकर आ रहे एक युवक को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया. पुलिस ने ट्रैक्टर से करीब 8 क्विंटल गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की. सरायपाली एसडीओपी कार्यालय में मामले की जानकारी देते हुए एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि गुरुवार को जिले की सीमा से लगे ओड़िशा सीमा अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट रेहटीखोल के पास सिंघोड़ा थाने की टीम ओड़िशा की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इस दौरान ओड़िशा की ओर से आ रहा महाराष्ट्र पासिंग आयशर 1110 ट्रैक्टर क्रमांक एम एच 46 एफ 1882 को भी चेकिंग के लिए रोकने कहा गया लेकिन चालक रोकने की बजाए ट्रैक्टर को सरायपाली की ओर लेकर भाग गया जिसे सिंघोड़ा पुलिस और हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने एनएच 53 में ग्राम छुईपाली के पास घेराबंदी कर पकड़ा.

http://मां ने चलती ट्रेन से बच्चे को फेंका, पिता ने कूदकर बचाई जान

पुलिस टीम ने जब वाहन की तलाशी ली तो धान भूसी, कनकी बोरियों के नीचे 27 प्लास्टिक बोरियों में कुल 160 पैकेट गांजा भरा मिला. पुलिस ने गांजा और ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट 20 बी के तहत कार्रवाई की. पुलिस ने बताया कि आरोपी शुभम साहू पिता रूपचन्द्र (27) निवासी प्लाट नंबर 69 गोधानी रोड जिंगाबाई तकली गायत्री नगर सचिन लेआउट थाना मनकापुर जिला नागपुर हॉल मुकाम कांति रोड उपलबाड़ी चुड़ा कम्पनी के पास थाना कपिल नगर जिला नागपुर महाराष्ट्र का है. आरोपी गांजा लेने के लिए यहां किसान बनकर आया था. जो गांजा को कनकी और भूसी की बोरियों के बीच छिपाकर महाराष्ट्र ले जाने का प्रयास कर रहा था लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.

http://रिलीज होते ही छाया सलमान अली का गाना ‘खुदा के बाद’

पुलिस ने आरोपी के पास से एक करोड़ 60 लाख रुपए का गांजा, 5 लाख रुपए कीमत का ट्रैक्टर और 2 नग मोबाइल और 3000 रुपए नकदी कुल 1 करोड़ 6519000 रुपए जब्त किया है. संपूर्ण कार्रवाई एसपी दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में एएसपी श्रीमती मेघा टेम्भूरकर साहू एवं एसडीओपी सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोड़ा उप निरीक्षक चंद्रकांत साहू, प्रधान आरक्षक महेन्द्र साहू, आरक्षक श्रीकांत भोई, गुलोचन वर्मा, दिनेश जायसवाल, मनोहर साहू, रामचंद्र चंद्रवंशी, जैकी प्रधान, विजय चंद्राकर, दासरथी सिदार, महेन्द्र बरिहा, सरोज बारीक द्वारा की गई.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now