আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

OnePlus Nord 2 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: July 23, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. OnePlus ने Nord 2 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी के अफोर्डेबल सीरीज का स्मार्टफोन है. वनप्लस Nord 2 5G के तीन कलर वेरिएंट्स हैं. इनमें ब्लू हेज, ग्रे सिएरा और ग्रीन वुड्स शामिल हैं. ये स्मार्टफोन तीन रैम वेरिएंट के साथ आता है. बेस वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज है, दूसरा में 8GB रैम के साथ 128GB है, जबकि टॉप एंड वेरिएंट में 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिलेगा. इसकी बिक्री 28 जुलाई से ओपन सेल में की जाएगी.6GB रैम वेरिएंट 27,999 रुपए में बिकेगा, 8GB रैम वेरिएंट 29,999 रुपए है, जबकि 12GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपए है. इसमें 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो फुल एचडी प्लस है.

http://Samsung Galaxy M21 2021 Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

इसमें पंचहोल दिया गया है जहां सेल्फी कैमरा है. इसमें MediaTek Dimensity 1200 AI चिपसेट दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस दिया गया है. इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है. दो मेगापिक्सल का मोनो लेंस है. सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कैमरा की बात करें तो इसमें मल्टी ऑटोफोकस दिया गया है. इसके अलावा 4K वीडियो इससे आप शूट कर सकते हैं. डुअल व्यू वीडियो भी है. इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है. इसके साथ 65W का फास्ट चार्ज सपोर्ट भी है. कंपनी ने दावा किया है कि इसे 0 से 100% चार्ज करने में 30 मिनट तक का समय लगता है. इस स्मार्टफो में Android 11 बेस्ड Oxygen OS 11.3 का सपोर्ट दिया गया है.

http://मॉर्निंग वॉक पर निकले 4 छात्रों को ट्रक ने कुचला, रिवर्स होती बस की चपेट में आया कंडक्टर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now