अंबिकापुर. एक 12 साल की बच्ची से उसके बड़े पापा और पिता ने अनाचार किया. बदनामी के डर से पहले तो बच्ची की मां चुप रही, लेकिन जब पिता ने ही बेटी से हैवानियत की तो वह बर्दाश्त नहीं कर सकी. इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक गंगापुर इलाके में रहने वाले अजय ने रविवार शाम को अपनी 12 साल की बेटी को पंप हाउस जाने के लिए कहा. बाद खुद भी पीछे से पहुंच गया और उसने बच्ची से अनाचार किया. बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और मां को सारी बात बताई. वह मायके गई और पूरी जानकारी दी बाद परिजन अगले दिन थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई.
http://‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ का गाना ‘हंजूगम’ रिलीज, छा गई अजय-प्रणिता की जोड़ी
मां ने पुलिस और परिजनों के सामने बड़े पापा की करतूत भी बताई. करीब 8 महीने पहले नवंबर 2020 में बच्ची घर में थी. उसके पिता व मां किसी काम से बाहर गए थे. इसी दौरान बड़े पापा विजय पहुंचा और बच्ची से अनाचार किया. शाम को जब माता-पिता लौटे तो बच्ची ने इसकी जानकारी दी. इसके बाद गुस्से में मां ने विजय को थप्पड़ भी मारा, लेकिन बदनामी के डर से चुप हो गई. पुलिस ने दोनों आरोपियों विजय (38) और अजय (36) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.
http://Hero MotoCorp Glamour Xtec लॉन्च, मिलेगा ज्यादा माइलेज







