महासमुंद. धान का अवैध परिवहन एवं भंडारण करते वाले लोगों की सघन जांच कर धान की जब्ती की जा रही है. इसी तारतम्य में आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा कुल 15 प्रकरण दर्ज किए गए हैं. इसके अंतर्गत आज 8245 बोरे धान अर्थात 3308 क्विंटल धान जब्त किया गया साथ ही अवैध परिवहन में संलिप्त चार वाहन भी जब्त किए गए. इस तरह जिले में अब तक कुल अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के 37 प्रकरण दर्ज किए गए तथा 10319 बोरे धान अर्थात 4133 क्विंटल धान जब्त किया गया. जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव ने बताया कि आज अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के अंतर्गत जिन पर कार्रवाई हुई
http://सोने-चांदी के दामों में फिर आई गिरावट, जानिए आज का भाव
उनमें अजय किराना स्टोर केजुआ, सरायपाली में 19 कट्टा धान एवं 15 कट्टा चावल, टिकेश्वर किराना स्टोर केजुआ में 13 कट्टा धान, तिलक राज पटेल केजुआ सरायपाली से 90 कट्टा धान, बंशीधर अग्रवाल सरायपाली से 72 कट्टा धान जब्त किया गया. वहीं शिवकुमार अग्रवाल छोटो ढाबा बसना से 25 क्विंटल धान, साईं कृपा ट्रेडर्स से 300 कट्टा चावल जब्त किया गया. इसी तरह पटेल राइस मिल पालीडीह सरायपाली से 42 क्विंटल धान, प्रियंका ट्रेडर्स झिलमिला से 38 क्विंटल धान जब्त किया गया. वहीं दीपक सिन्हा बोकरामुड़ा किराना दुकान बागबाहरा से 1145 कट्टा धान, विजय शान्ति फूड प्रोसेसर राइस मिल घोयनाबाहरा कोमाखान से 6220 कट्टा धान जब्त किया गया. अंतरराज्यीय जांच चौकी टेमरी से जांच के दौरान राजेश जैन घोयनाबाहरा कोमाखान वाहन क्रमांक CG 04 D-7466 से 300 कट्टा धान तथा नासिर खान जामपाली अंतरराज्यीय जांच चौकी पिकअप वाहन क्रमांक OR03-H-4503 पर 50 कट्टा धान जब्त किया गया.
http://रुपकुमारी चौधरी महासमुंद भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रदीप चंद्राकर महामंत्री







