धमतरी. खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का कस्टम मिलिंग हेतु समय सीमा में धान का उठाव कर चावल जमा करने के निर्देश दिए गए थे. धान उठाव करने के बाद समय पर चावल जमा नहीं करने के मद्देनजर जिले के 32 राइस मिलर्स को कलेक्टर पीएस एल्मा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. खाद्य अधिकारी बसंत कोर्राम ने बताया कि समय पर चावल जमा नहीं होने पर इन राइस मिलर्स की अनुज्ञप्ति निरस्त कर, राइस मिल की विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही इन सभी 32 राइस मिलों को आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में काली सूची में दर्ज करते हुए कस्टम मिलिंग कार्य से वंचित किया जाएगा.
http://धवन ने ‘ये शाम मस्तानी’ गाने पर बजाई बांसुरी, पृथ्वी ने गाया गाना
जिले के 32 राइस मिलर्स, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, इनमें अग्रबंधु इण्डस्ट्रीज, एके राइस इण्डस्ट्रीज, अन्नपूर्णा राइस मिल, अरिहंत एग्रो, अरिहंत राइस इण्डस्ट्रीज, गोयल एग्रोटेक, गुरूदेव ट्रेडर्स, खिलेश राइस मिल शामिल है. साथ ही किसान धान कुटाई केन्द्र, मां अन्नपूर्णा आहार, मीरा राइस मिल, मेसर्स अनिल चन्द्राकर राईस मिल, बीएम एग्रो इण्डस्ट्रीज, मेसर्स मूर्ति राइस मिल, मेसर्स परमेश्वरी राइस मिल, मेसर्स विकास राइस मिल, मेसर्स महावीर राइस मिल, न्यू पूजा राइस मिल, ओम नवकार ट्रेडर्स, परमेश्वरी राइस इण्डस्ट्रीज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. इसके अलावा पार्वती राईस इण्डस्ट्रीज, रेशमा राइस इण्डस्ट्रीज, रूचि एग्रोटेक, एसके फूड्स, सीता राइस मिल, महावीर इण्डस्ट्रीज, शिवम इण्डस्ट्रीज, जगदम्बा राइस मिल, रामदेव मिनी राइस मिल, रतन राइस मिल, साईंकृपा चावल उद्योग और वामन राइस मिल शामिल हैं.
http://SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, आज-कल बंद रहेंगी ये सेवाएं







