नई दिल्ली. सिंगर गुरु रंधावा का नया गाना ‘नैन बंगाली’ रिलीज हो गया है. रिलीज के साथ ही गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. यह इस गाने को खुद गुरु रंधावा ने लिखा है और संगीत भी दिया है. नैन बंगाली एक पार्टी सॉन्ग है और इसमें गुरु रंधावा का एक नया अवतार देखने को मिल रहा है. गुरु रंधावा के सॉन्ग ‘नैन बंगाली’ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपना रिएक्शन दे रहे हैं. इससे पहले गुरु रंधावा का एक गाना ‘डूब गए’ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें उनके साथ उर्वशी रौतेला नजर आई थीं.
http://Oppo Reno 6, 6 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
उर्वशी रौतेला की एक्टिंग और गुरु रंधावा की मधुर आवाज ने इस सॉन्ग को अलग लेवल पर पहुंचा दिया था. दोनों की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. गुरु रंधावा और उर्वशी रौतेला का साथ में यह दूसरा म्यूजिक वीडियो था. बता दें कि ‘हाई रैटिड गबरू’, ‘सूट-सूट करदा’, ‘पटोला’, ‘बन जा तू मेरी रानी’ और ‘लाहौर’ जैसे गानों से बॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया. गुरु रंधावा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में की थी. 2017 में फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ के गाने ‘सुइट सुइट’ के हिट होने के बाद गुरु बॉलीवुड के पसंदीदा सिंगर बने.
http://मस्टररोल में फर्जी हस्ताक्षर, रोजगार सहायक को बर्खास्त करने के निर्देश










