नई दिल्ली. Oppo ने Oppo Reno 6 5G और Oppo Reno 6 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. Reno 6 5G की कीमत 29,990 रुपए है. इस कीमत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट खरीद पाएंगे. Oppo Reno 6 Pro 5G को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ खरीद सकेंगे. इसकी कीमत 39,990 रुपए है. प्रो मॉडल की बिक्री 20 जुलाई से होगी, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल मार्केट में 29 जुलाई से उपलब्ध होगा. कंपनी ने कई ऑफर्स का भी ऐलान किया है. इसके तहत कैशबैक स्कीम भी है.
http://Mahindra Bolero Neo भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
Oppo Reno 6 5G के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है ये एमोलेड पैनल है. डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और टच सैंपलिंग रेट 180Hz का है. इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर दिया गया है. इस स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का है और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है. ये मैक्रो लेंस है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 4,300mAh की बैटरी और इसके साथ 65W SuperVOOC 2.0 का सपोर्ट है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G सहित यूएसबी टाइप सी पोर्ट और दूसरे स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं.
http://केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़ा, जानिए अब कितनी बढ़ जाएगी सैलरी
Oppo Reno 6 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Reno 6 Pro 5G में 6.55 इंच की फुल एचडी एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है. यहां भी 90Hz का ही रिफ्रेश रेट मिलता है. इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट दिया गया है. इस फोन में 12GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज दी गई है. इस स्मार्टफोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं. इनमें से तीन सेंसर्स Oppo Reno 6 वाले ही हैं. इसमें एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी दिया गया है. सेल्फी के लिए यहां 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. Oppo Reno 6 Pro 5G में 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है और इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें भी Oppo Reno 6 वाले ही फीचर्स दिए गए हैं.










