नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया है. पेंशनर्स के लिए डियरनेस रिलीफ (DR) की बहाली करने का भी निर्णय लिया गया है. यह 1 जुलाई, 2021 से लागू होगा. केंद्र सरकार के कर्मचारियों की डीए की तीन किस्तें मिलनी बाकी थीं. कोरोना महामारी के कारण सरकार ने डीए पर रोक लगा दी थी. इसी तरह पेंशनर्स के डीआर की किस्तों का भुगतान भी नहीं हुआ. कर्मचारियों और पेंशनर्स का 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 का डीए और डीआर पेंडिंग है. लेकिन सरकार ने कहा है कि बढ़ी हुई दर जुलाई 2021 से लागू होगी और पिछले बकाया पर यह लागू नहीं होगा.
http://मस्टररोल में फर्जी हस्ताक्षर, रोजगार सहायक को बर्खास्त करने के निर्देश
यानी आज की डेट से आगे के लिए 28 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता दे दिया जाएगा. अब केंद्र सरकार ने अपने 48 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारियों को 28 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता (डीए) देने का निर्णय लिया है. सरकार, डीए की बढ़ी हुई राशि यानी 28 फीसदी के हिसाब से कर्मियों के खाते में डालेगी. केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में सीधे 11 फीसद की बढ़ोतरी हो रही है. इससे उनके वेतन में अच्छी बढ़त हो जाएगी. सातवें वेतन आयोग के अनुसार अब कर्मचारियों के वेतन के लिए एक फॉर्मूला है, जिसे फिटमेंट फैक्टर कहा जाता है. इसी फिटमेंट फैक्टर के आधार पर वेतन का निर्धारण होता है. फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 है.
http://स्कूल शिक्षा विभाग के उप संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण
किसी कर्मचारी का वेतन कैलकुलेट करने के लिए डीए, टीए (ट्रैवल अलाउंस), और घर किराया (HRA) को छोड़कर बेसिक वेतन को 2.57 से गुणा किया जाता है. मान लीजिए, किसी का बेसिक वेतन 18,000 रुपए है तो भत्ते को छोड़कर उसकी सैलरी 18,000 X 2.57 = 46,260 रुपए होगी. बाद इसमें महंगाई भत्ता, मेडिकल भत्ता आदि जुड़ता है.18,000 बेसिक वेतन पर अगर पहले 17 फीसदी के मुताबिक महंगाई भत्ता 3,060 रुपए मिल रहा था, तो अब 28 फीसदी के हिसाब से उसे महंगाई भत्ता 5,040 रुपए मिलेगा. यानी उसके वेतन में कम से कम 1980 रुपए की बढ़त तो होगी ही. इसके बाद इसमें एचआर और मेडिकल अलाउंस जुड़ेगा. डीए के आधार पर ही कर्मचारियों का HRA और मेडिकल खर्च भी तय होता है.
पूरी दुनिया में हावी हो सकता है कोरोना का डेल्टा वेरिएंट : WHO https://t.co/DSjor8yJxu
— Cg Janadesh (@CJanadesh) July 14, 2021










