जांजगीर-चांपा. एक शिक्षक की उसकी ही पत्नी ने हत्या कर दी. बाद खुद पर मिट्टी तेल डाल आग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. जानकारी के अनुसार राजकुमार पटेल (38) ग्राम कुरमा स्थित हाईस्कूल में शिक्षक था. पत्नी रत्ना के साथ CHC के सामने किराए से रहते थे. राजकुमार शराब पीने का आदी था. इसके चलते पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था. सोमवार रात करीब 11 बजे भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ. उस समय पड़ोसी छत पर टहल रहे थे. थोड़ी देर बाद केरोसीन की बदबू आने पर वह नीचे पहुंचे और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से बंद था.
http://शासकीय अंग्रेजी स्कूलों में 6826 पदों पर होगी प्रतिनियुक्ति और संविदा भर्ती
बाद उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया. काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने तोड़ दिया. अंदर गए तो देखा कि राजकुमार का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था. वहीं रत्ना गंभीर रूप से झुलसी हालत में किचन में पड़ी थी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रत्ना को CHC में लेकर गए, जहां से उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया. अंदेशा है कि हत्या सोते समय की गई है. पुलिस को पलंग के नीचे ही खून से सना पाटा मिला है. उसी से सिर पर वार किया गया होगा. उसके मुंह पर ही दो तकिए भी पड़े मिले हैं. आसपास सामान भी बिखरा था.
http://बस संचालकों की हड़ताल, मनमाना किराया वसूलने से पहले से परेशान हैं यात्री







