नई दिल्ली. Mahindra Bolero Neo भारत में लॉन्च हो गई है. इस एसयूवी के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख 48 हजार रुपए है. नई Bolero Neo को कुल चार वेरिएंट्स में पेश की गई है और ये महिंद्रा के लैडर-फ्रेम चेसिस पर बेस्ड है. यह एक रियर-व्हील ड्राइव एसयूवी भी है, जो इसे अन्य सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी से अलग करती है. नई महिंद्रा बोलेरो नियो को पहले के मुकाबले और भी ज्यादा आकर्षक लुक दिया गया है. कंपनी ने इसके इंटीरियर को एक्सटीरियर के मुकाबले उतना व्यापक नहीं बनाया है. लेकिन फिर में इसमें कुछ खास फीचर्स दिए गए हैं, जो कि इसे स्टैंडर्ड मॉडल से बेहतर बनाते हैं. बोलेरो Neo में कंपनी 1.5 लीटर की क्षमता का थ्री-सिलिंडर युक्त डीजल इंजन प्रयोग किया है. जो कि 100hp की पावर और 260Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
http://वैक्सीन मिक्सिंग पर WHO की चेतावनी- ये एक खतरनाक ट्रेंड, अभी कोई डाटा नहीं
ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. इसके अलावा कंपनी ने इसमें फ्यूल सेविंग इंजन स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी भी दिया है. ये तकनीक एसयूवी के माइलेज को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसमें इको ड्राइविंग मोड भी दिया गया है. अन्य स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर इस SUV में ब्लूटूथ के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, इको मोड के साथ एयर कंडीशनिंग, फ्रंट आर्म रेस्ट, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टेबल आउट साइड रियर व्यू मिरर (ORVM’s) दिए गए हैं. सेफ़्टी की बात है तो इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), डुअल फ्रंट एयरबैग, रिवर्सिंग पार्किंग सेंसर और वैकल्पिक ISOFIX माउंट शामिल हैं.
http://‘मिमी’ का ट्रेलर रिलीज, सरोगेसी के ड्रामे में खराब हुई कृति सेनन की हालत










