पिथौरा. किराया बढ़ाने समेत मांगों को लेकर बस संचालकों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दी है. इससे पहले ही क्षेत्रवासी निजी बस संचालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने से परेशान हैं. इतना ही नहीं, यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने के बाद भी उन्हें स्टैंड के दो किलोमीटर बाहर ही उतार दिया जाता है. जानकारी के अनुसार पिथौरा से रायपुर का शासन द्वारा निर्धारित किराया 100 रुपए है पर इस मार्ग पर चलने वाली बसों के कंडक्टरों द्वारा यात्रियों से जबरन 200 से 250 रुपए तक अवैध वसूली की जा रही है. इस वसूली के संबंध में जब बसों की देख-रेख हेतु नियुक्त मैनेजर से बात की गई तब उन्होंने बताया कि डीजल का भाव बहुत बढ़ गया है इसलिए किराया बढ़ाकर लिया जा रहा है.
http://वैक्सीन मिक्सिंग पर WHO की चेतावनी- ये एक खतरनाक ट्रेंड, अभी कोई डाटा नहीं
दूसरी ओर बेहिसाब किराया वसूली के बाद भी अधिकांश बस संचालक पिथौरा बस स्टैंड नहीं आते और यात्रियों को 2 किलोमीटर दूर फोरलेन पर सुनसान स्थान पर ही उतार रहे हैं जिससे अकेली महिला यात्रियों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है. आज से किराया बढ़ाने की मांग को लेकर बसों के पहिए जाम करने वाले संचालकों ने हड़ताल के पहले ही शासन द्वारा निर्धारित भाड़े से दोगने-ढाई गुने भाड़े में यात्रियों को बैठा रहे हैं. ज्ञात हो कि वर्तमान में कम बसों का संचालन होने के कारण अधिकांश बसें क्षमता से अधिक सवारी भरकर कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते चल रही है. आम यात्री अत्यधिक किराया वसूली की शिकायत तो करना चाहते हैं पर शिकायत हेतु कोई नम्बर जारी न होने के कारण किराए के नाम पर लूट सहने के लिए मजबूर हैं.
http://‘मिमी’ का ट्रेलर रिलीज, सरोगेसी के ड्रामे में खराब हुई कृति सेनन की हालत







