আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दो अड्डों पर छापा, 11 कॉल गर्ल्स के साथ एजेंट और ग्राहक गिरफ्तार

Published on: July 13, 2021
---Advertisement---

रायपुर. टैगोर नगर में एक अपार्टमेंट और स्टेशन रोड इलाके के होटल में सोमवार रात पुलिस ने छापा माराकर देह व्यापार के धंधे से जुड़ीं 11 कॉल गर्ल्स को गिरफ्तार किया है. एजेंट और ग्राहक सभी पकड़े गए. इस दौरान एक महिला बिल्डिंग से कूद गई. सिर में अधिक चोट लगने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इस अपार्टमेंट की तीसरे मंजिल पर राजेंद्र नगर में रहने वाली 36 साल की महिला दलाल ने फ्लैट किराए पर लिया था. उसने कुछ दिन पहले बंगाल से दो युवतियों को बुलाया. उसके घर पर राजेंद्रनगर, चंगोराभाठा समेत अन्य इलाकों की 4 और युवतियां भी अभी ठहरीं थीं. इस दौरान वहां लड़कों का आना-जाना लगा रहता था.

http://रिलीज होते ही छाया सुनिधि चौहान का नया गाना ‘इश्क तेरा मेरा’

इस बात की शिकायत वहां रहने वाले लोगों ने की. शिकायत पर पुलिस ने मौके से 5 रायपुर और 2 बंगाल की लड़कियों को पकड़ा. दो युवक भी यहां संदिग्ध हालत में मिले. पुलिस ने जैसे ही दबिश दी एक महिला बिल्डिंग से नीचे कूद गई. उसके सिर में चोट आने की वजह से उसे अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया. मंगलवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. इसी तरह गंज थाने की पुलिस ने भी बीती रात सेक्स रैकेट की सूचना पर साईं राम होटल में छापा मारा. यहां कमरे से पुलिस ने 4 लड़कियों को पकड़ा. इसमें मुंगेली, गरियाबंद, ओड़िशा और बंगाल की एक-एक कॉलगर्ल हैं. होटल के मालिक ईश्वर चौधरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

http://विराट की कप्तानी पर रैना बोले- ICC ट्रॉफी की बात कर रहे हैं, उन्होंने अब तक IPL भी नहीं जीता

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now