बलौदाबाजार. बलौदाबाजार तहसील कार्यालय परिसर में कार्यरत दो स्टाम्प वेंडरों का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबित वेंडरों में रामप्रकाश बघेल एवं यशवंत खुंटे शामिल हैं. जिला पंजीयक ने प्राप्त शिकायतों की जांच के बाद निलंबन की कार्रवाई की है. स्टाम्प वेंडरों पर पक्षकारों से निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत वसूलने की शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायतों की जांच में आरोप प्रारंभिक रूप से सही पाए गए हैं.
http://कल से बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 14 को जल समाधि की चेतावनी
कलेक्टर ने कहा है कि स्टाम्प में जो मूल्य अंकित होते हैं, वेंडरों को उसी मूल्य पर पक्षकारों को बेचा जाना है. इससे अधिक मूल्य पर यदि कोई वेंडर बेचने का प्रयास करें तो संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला पंजीयक कक्ष क्रमांक 97 में शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा कार्यालय के मोबाइल नम्बर (70244-90088) पर कार्यालयीन समय में भी शिकायत की जा सकती है. इस सिलसिले में स्टाम्प वेंडरों के काम-काज का निरीक्षण करने के लिए जिला पंजीयक ने तहसील कार्यालयों का दौरा भी शुरू कर दिया है.
http://सोने के दाम में आई गिरावट, चांदी हुई सस्ती, जानिए नया भाव
http://पानी की टंकियों में छिपाकर ले जा रहा था 52 लाख का गांजा, ट्रक छोड़कर ड्राइवर फरार







