नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शनिवार को एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है. डीजल की कीमत 26 से 28 पैसे बढ़ी हैं जबकि पेट्रोल की कीमत 34 से 35 पैसे तक बढ़ी है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100.91 रुपए व डीजल 89.88 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.92 रुपए व डीजल की कीमत 97.46 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 101.01 रुपए व डीजल 92.97 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.67 रुपए प्रति लीटर व डीजल 94.39 रुपए प्रति लीटर हो गया है. बता दें कि दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, बिहार, पंजाब, लद्दाख और सिक्कम में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुकी है. वहीं राजस्थान, ओड़िशा, मध्य प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में डीजल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है.
http://राजीव गांधी किसान न्याय योजना हेतु पंजीयन के लिए नोटरीकृत आवेदन जरूरी नहीं
हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
http://अक्षरा सिंह के गाने ‘फलनवा के बेटा सपनवा में आता है 2’ ने मचाई धूम
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.










