महासमुंद. खल्लारी पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग से अनाचार करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा. जानकारी के अनुसार युवक और नाबालिग की मुलाकात उत्तरप्रदेश के कानपुर में हुई थी. युवक व नाबालिग के परिजन वहां ईंट बनाने का काम करते थे. वहीं उनकी मुलाकात हुई और युवक ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. उसे शादी का प्रलोभन देकर अनाचार करता रहा. आरोपी युवक ने जब शादी करने से इंकार किया तो नाबालिग ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. नाबालिग से अनाचार के आरोप में ग्राम रैताल निवासी नंदलाल सबर पिता गुरूवारी को गिरफ्तार किया है.
50 लीटर मदिरा के साथ आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद. आबकारी दल ने गुरुवार को गश्त कर ग्राम द्वारतला चौकी टूहलू थाना बागबाहरा में भैंसादरहा निवासी मनहरण को भारी मात्रा में ओड़िशा राज्य की मदिरा विक्रय करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा. उसके कब्जे से एक बोरी तथा एक पिट्ठू बैग में भरी 250 नग जेब्रा छाप ओड़िशा निर्मित मदिरा प्रत्येक में 200 मिलीलीटर इस प्रकार कुल 50 लीटर मदिरा जब्त किया गया. आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59(क), 36 के तहत न्यायालय से रिमांड लेकर जेल भेजा गया. कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सविता रानी मेश्राम, मधुकर श्याम हरित तथा कौशल किशोर सोनी के साथ आबकारी मुख्य आरक्षक यज्ञशरण शुक्ला, आबकारी आरक्षक लेखराम देशमुख, इरफान अली एवं वाहन चालक गांधीराम ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
http://पंजाबी मानव सेवा समिति एवं लायंस क्लब द्वारा मास्क और सेनिटाइजर वितरित







