बिलासपुर. पंजाबी मानव सेवा समिति एवं लायंस क्लब बिलासपुर के संयुक्त प्रयास से बुधवार को डॉक्टर संजय अलंग कमिश्नर बिलासपुर संभाग को मास्क एन 95 एवं सेनिटाइजर प्रदान किया गया. जिससे वो अपने सब ऑफिस को प्रदान करें जागरूक करें. जिससे आगे कोविड की तीसरी लहर से बचा जा सके. साथ ही मुंगेली नाका होटल, पेट्रोल पंप, ऑटो वालों को मास्क-सेनिटाइजर प्रदान कर जागरूकता लाने का प्रयास किया. ज्ञात हो कि पूर्व में भी मानवीय सेवाओं में पंजाबी मानव सेवा समिति, लायंस क्लब बिलासपुर तत्पर रहा है.
http://2021 Range Rover Evoque भारत में लॉन्च, जानिए क्या है खास
सेवा कार्य में मानव सेवा समिति के संयोजक एवं लॉयन्स क्लब सर्विस के चेयर पर्सन मनजीत सिंह अरोरा, लायंस प्रेसीडेंट अरविंद दीक्षित, सेकेट्री सुभाष अग्रवाल, कैशियर विजयकांत तिवारी, दौलत खत्री, भूपेंद्र सिंह गांधी, प्रिंस भाटिया, सुरेन्द्र सिंह गुंबर, जसपाल सिंह सेठी, दर्शन छाबड़ा, असितपाल जुनेजा, अनिल सलूजा, पवन अजमानी, गुरमीत गम्भीर, इन्द्रजीत सलूजा, शिव अग्रवाल, नरेश लिखमनिया एवं विमल केडिया शामिल हैं. उक्त जानकारी पंजाबी मानव सेवा समिति एवं लायंस क्लब के चेयर पर्सन मनजीत सिंह अरोरा ने दी है.
http://आईना-ए-मनरेगा : लो जी……. अब डबरी चोरी हो गई !
http://प्रदेश के 8 जिला अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस सुविधा







