नई दिल्ली. एक्ट्रेस हिना खान हमेशा अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर कुछ नया पोस्ट करती रहती हैं. एक बार फिर उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, लेकिन ये क्या इस वीडियो में तो उनकी धुनाई हो रही है. जी हां, उनकी मम्मी हिना खान की चप्पल से पिटाई कर रही हैं. हिना वीडियो में बॉयफ्रेंड से बात कर रही होती हैं कि तभी मम्मी आ जाती हैं और चप्पल से सिर पर मारती हैं. वैसे सच में हिना की पिटाई नहीं हुई है, न ही वो बॉयफ्रेंड से बात कर रही थीं.
http://TVS Ntorq 125 Race XP भारत में लॉन्च, वॉइस असिस्ट फीचर से है लैस
ये बस फनी एक्ट है, जिसकी रील बनाकर उन्होंने फैंस को हंसाने का प्रयास किया है. हिना खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- शॉट के लिए तैयर होने बाद, इंतजार करने के दौरान…टाइम पास. हिना के फैंस फनी वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. हिना वीडियो में फ्लोरल ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं. हिना का लुक शानदार लग रहा है. बता दे, बीते दिनों हिना खान शाहीर शेख के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं. हिना खान का म्यूजिक वीडियो लोगों को पसंद आया था.
http://महंगाई की मार, लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल










