नई दिल्ली. Samsung Galaxy F22 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 12,499 रुपए और 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 14,499 रुपए रखी गई है. ग्राहक इसे डेनिम ब्लू और डेनिम ब्लैक वाले दो कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर से 13 जुलाई दोपहर 12 बजे से होगी. फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों को इंट्रोडक्टरी ऑफर के तौर पर प्रीपेड ट्रांजैक्शन्स पर 1,000 रुपए की छूट भी मिलेगी. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड One UI 3.1 पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच HD+ (700×1,600 पिक्सल) sAMOLED इनफिनिटी-U डिस्प्ले दिया गया है.
http://दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन
इसमें 6GB तक रैम के साथ MediaTek Helio G80 प्रोसेसर मौजूद है. इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB तक है. इसे कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप मौजूद है. इस सेटअप का प्राइमरी कैमरा 48MP का है. साथ ही इसमें 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर भी दिया गया है. इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा दिया गया है. इसकी बैटरी 6,000mAh की है और यहां 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. हालांकि, बॉक्स में 15W का चार्जर ही ग्राहकों को मिलेगा. फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड है. इसमें Samsung Pay Mini का भी सपोर्ट दिया गया है.
http://अब सभी समितियों में समर्थन मूल्य पर होगी मक्का खरीदी : भूपेश










