नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में बुधवार सुबह 7.30 बजे निधन हो गया. उन्हें सांस लेने में दिक्कत के चलते 29 जून को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वह अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती थे. उनके निधन के बाद न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि उनके फैंस भी गमगीन हैं. दिलीप कुमार के डॉक्टर जलील पारकर ने उनके निधन की खबर को कन्फर्म किया है. दिलीप कुमार को आज मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा. दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र फैजल फारूकी ने ट्विटर पर उनके निधन की जानकारी दी.
http://‘फिलहाल 2 मोहब्बत‘ गाना रिलीज, देखिए अक्षय-नूपुर की दर्दभरी दास्तां
उन्होंने लिखा- बहुत भारी दिल से यह कहना पड़ रहा है कि अब दिलीप साब हमारे बीच नहीं रहे. हम ईश्वर की देन हैं और उसी की ओर वापस लौट जाते हैं. बता दें कि दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद युसूफ खान था. उनका जन्म 11 दिसंबर 1922 को हुआ था. उन्हें हिंदी सिनेमा में ‘द फस्ट खान’ और ‘ट्रैजडी किंग’ के नाम से जाना जाता है. हिंदी सिनेमा में मेथड एक्टिंग का क्रेडिट उन्हें ही जाता है. उन्होंने 6 दशकों तक शानदार काम किया. दिलीप कुमार ने अपने एक्टिंग की शुरुआत 1944 में फिल्म ज्वार भाटा से की थी, इसे बॉम्बे टॉकीज ने प्रोड्यूस किया था. करीब पांच दशक के एक्टिंग करियर में 65 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिसमें देवदास, नया दौर, मुगल-ए-आजम, गांगा-जमुना, क्रांति और कर्मा शामिल हैं. दिलीप कुमार आखिरी बार 1998 में फिल्म किला में नजर आए थे.
http://अब सभी समितियों में समर्थन मूल्य पर होगी मक्का खरीदी : भूपेश










