नई दिल्ली. नोकिया के नए स्मार्टफोन Nokia G20 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. सात जुलाई से नोकिया जी20 की प्री-बुकिंग शुरू हो रही है. प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को 500 रुपए की छूट मिलेगी. अमेजन पर इसकी लिस्टिंग भी हो गई है. इसकी कीमत 12,999 रुपए रखी गई है. यह फोन ग्लेशियर और नाइट दो कलर में मिलेगा. फोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है. नोकिया जी20 में 6.5 इंचकी एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है.
http://अगस्त में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, सितंबर में पीक!
इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर है. फोन के साथ तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा. इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है. वहीं अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के और चौथा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है. सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 5050एमएएच की बैटरी है जो 10वॉट की फास्ट चार्जिंग से लैस है. चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट मिलेगा.
http://फेरों से पहले दूल्हे ने की नकद और बाइक की मांग, बिना दुल्हन के लौटी बारात










