नई दिल्ली. अगर आपने भी पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन करा रखा है तो जल्द ही आपके खाते में 9वीं किस्त आने वाली है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना 6000 रुपए की आर्थिक सहायता देती है. ये सहायता तीन किस्तों में दी जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसानों के खाते में 9वीं किस्त 1 अगस्त 2021 से आना शुरू होगी. बता दें पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा देश के अबतक 10.90 करोड़ किसानों को मिल चुका है. सरकार की ओर से 137192 करोड़ रुपउ जारी किए जा चुके हैं. सरकार अब तक 8 किस्तें लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर कर चुकी है.
http://गिलोय का काढ़ा पीते हैं तो हो जाएं सावधान, लीवर को हो सकता है नुकसान
लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
1. सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा.
2. इसके होमपेज पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखाई देगा.
3. Farmers Corner सेक्शन के भीतर आपको Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
4. फिर आपको ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करना होगा.
5. इसके बाद अपको Get Report पर क्लिक करना होगा. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
http://शादी में भीड़ जुटाने पर मैरिज हॉल सील, संचालक सहित वर-वधु पक्ष पर साढ़े 9 लाख रुपए का जुर्माना










