रायपुर. राज्य शासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी और परिवहन निरीक्षकों को स्थानांतरित करते हुए नवीन पदस्थापना दी गई है. इस आशय का आदेश आज मंत्रालय स्थित परिवहन विभाग से जारी कर दिया गया है.


http://अंचलवासियों को स्वास्थ्य क्षेत्र में महानगर स्तर की सुविधाएं मिल पाएंगी : डॉ अग्रवाल
महिला बाल विकास पर्यवेक्षकों को अतिरिक्त प्रभार
दंतेवाड़ा. कलेक्टर कार्यालय महिला बाल विकास शाखा दन्तेवाड़ा द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से पर्यवेक्षकों नवीन प्रभार सौपा गया है. परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बचेली के प्रशासनिक व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु, श्रीमती कल्पना रथ पर्यवेक्षक को नारी निकेतन दन्तेवाड़ा, श्रीमती सायरा बानों खान पर्यवेक्षक को सेक्टर- बचेली एवं भांसी का अतिरिक्त प्रभार, श्रीमती बिन्दु स्वर्णकार को सेक्टर- गंजेनार का अतिरिक्त प्रभार एवं श्रीमती उषा सिंह पर्यवेक्षक को सेक्टर-गामावाड़ा को अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है.
निविदा आमंत्रित
दंतेवाड़ा. कार्यालय अभियंता लोक निर्माण विभाग दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा द्वारा छ.ग. राज्य में बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किए गए ’ई’ श्रेणी पंजीयन में पंजीकृत ठेकेदारों से निविदा प्रपत्र ए’ई’ में प्रतिशत दर पर ब्लॉक स्तर निविदा आमंत्रित की गई है. दन्तेवाड़ा जिला में कोविड-19 के वायरस से बचाव के लिए एल्युमिनियम सेक्शन पार्टीशन एवं ट्रू नाट लैब का जीर्णोद्वार कार्य 8.55 लाख के कार्य हेतु निविदा प्रपत्र प्राप्त करने की तिथि 14 जुलाई 2021 है. निर्माण कार्यो की निविदा की सामान्य शर्ते, धरोहर राशि विस्तृत निविदा विज्ञप्ति, निविदा दस्तावेज व अन्य जानकारी हेतु कार्यपालन अभियंता लो. नि. वि. दन्तेवाड़ा से संपर्क किया जा सकता है.
http://WHO ने किया आगाह, डेल्टा वेरिएंट बना सबसे ‘खतरनाक’ स्ट्रेन







