नई दिल्ली. साल 2003 में आई फिल्म हंगामा का सीक्वल हंगामा 2 ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. जो लोगों को खूब गुदगुदा रहा है. फिल्म हंगामा-2 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 23 जुलाई को रिलीज होने वाली है. हंगामा की तरह ही इस फिल्म में परेश रावल अपनी कन्फ्यूजन से लोगों को ठहाके लगाने की वजह बनते दिख रहे हैं. फिल्म में परेश रावल के साथ शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, प्रनिता, मिजान जाफरी और राजपाल यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं. हंगामा 2 को हंगामा के प्रियदर्शन ने ही डायरेक्ट किया है.
http://सिंदूर दान से पहले दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बोली- दूल्हा पसंद नहीं
इस फिल्म से शिल्पा शेट्टी कुंद्रा फिर से बड़े पर्दे पर कमबैक कर रही हैं. अनलिमिटेड मस्ती, कॉमेडी और कन्फ्यूजन आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगा. ट्रेलर में आप देखेंगे कि यह फिल्म दो परिवारों की कहानी है. एक तिवारीज, जिसमें खूबसूरत पत्नी और जलन करने वाला पति होता है और दूसरी कपूर फैमिली, जिसमें रिटायर्ड करनल, उसके दो बेटे होते हैं. कन्फ्यूजन तब पैदा होता है जब अचानक एक लड़की तिवारीज के घर के दरवाजे पर बच्चा लेकर आती है और कहती है कि वह उनके लड़के का है.
http://ADGP जीपी सिंह के ठिकानों पर छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला










