আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ADGP जीपी सिंह के ठिकानों पर छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला

Published on: July 1, 2021
---Advertisement---

रायपुर. ACB ने गुरुवार को ADGP जीपी सिंह के ठिकानों पर छापा मारा है. उन पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है. एसीबी मामले का खुलासा संभवत शाम तक कर सकती है. अपने ही पूर्व अफसर पर ACB की कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. जानकारी के अनुसार ACB की 10 अलग-अलग टीमें ADGP जीपी सिंह 10 से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है. एडीजीपी जीपी सिंह साल 2019 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के मुखिया थे. उन्हें सरकार ने एक साल पहले वहां से हटाकर पुलिस अकेडमी भेज दिया था. इससे पहले IPS जीपी सिंह रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के IGP भी रह चुके हैं.

http://Skoda Kushaq भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश

बेमेतरा. कलेक्टर भोसकर विलास संदीपान ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष मे समय सीमा की बैठक लेकर लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए. उन्होने अधिकारियों से लंबित आवेदन पत्रों के निराकरण की वस्तुस्थिति के संबंध में आवेदक, हितग्राही/शिकायत कर्ता को भी सूचित करने के निर्देश दिए।.जिससे आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी मिल सके. श्री भोसकर ने विभागवार अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित आवेदनों की जानकारी लेकर पात्रतानुसार इस संबंध मे शीघ्र कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए. उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री सचिवालय जनचौपाल, संभागायुक्त कार्यालय जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ (पी. एन. जी.) से प्राप्त पत्रों का विभागवार जानकारी लेकर उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने कहा.

http://इसी वित्तीय वर्ष से मिलेगा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now