नई दिल्ली. मिड साइज एसयूवी Skoda Kushaq को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. स्कोडा की यह नई SUV तीन वेरिएंट्स एक्टिव, एम्बिशन और स्टाइल में लॉन्च किया गया है. स्कोडा कुशाक की कीमत 10.5 लाख रुपए से 17.6 लाख रुपए (दिल्ली एक्स-शोरूम) के बीच है. कंपनी ने कार को डिजाइन करने में ‘राजा’ की सवारी की फील का पूरा ध्यान रखा है. इसके बोनट से शुरू होने वाली बोनट लाइन पूरी कार बॉडी के साथ सेंटर में चलती है. वहीं फ्रंट पर क्रोम का ऑप्टिमम यूज इसे प्रीमियम और शान की सवारी बनाता है. स्कोडा कुशाक के इंटीरियर में भी राजसी ठाठ-बाट का ध्यान रखा गया है और इसे काफी लक्जरी टच दिया गया है. कार के डैश बोर्ड पर लगी ग्लॉस स्ट्रिप इसे प्रीमियम लुक देती है.
http://इसी वित्तीय वर्ष से मिलेगा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ
वहीं कार के सेंट्रल कंसोल पर बहुत कम बटन दिए गए हैं, जो इसे एक अलग लुक देते हैं. इसमें सनरूफ दिया गया है. वहीं इंफोटेनमेंट के लिए 10.5 इंच का सिस्टम भी है. फोन और बॉटल को रखने के लिए कार में अलग-अलग स्टोरेज स्पेस है. वहीं वायरलेस चार्जर, और फ्रंट एवं बैक सीट के लिए इनबिल्ट टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी कार में दिया गया है. यदि Skoda Kushaq के फीचर की बात की जाए तो इसके इंजन और परफॉर्मेंस को भी देखना चाहिए. इसमें 1.0 लीटर और 1.5 लीटर का TSI इंजन का ऑप्शन मिलेगा. तीन सिलेंडर वाला 1.0 लीटर, पेट्रोल इंजन 115bhp की मैक्सिमम पावर और 175Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं 4-सिलेंडर वाला 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन 148bhp की मैक्सिमम पावर और 250Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.










