रायपुर. राजधानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने मंगलवार देर रात एक मकान में दबिश देकर 5 युवतियों और एक पुरुष दलाल को गिरफ्तार किया है. सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. टिकरापारा पुलिस ने बताया कि इस क्षेत्र में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिल रही थी. बाद अपने एक आदमी को इनके पास ग्राहक बनाकर भेजा था. इनके बीच सौदा होते ही सभी को गिरफ्तार किया गया. मौके से 7,700 रुपए नकद और आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है. सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. सभी युवतियां ईश्वर नगर, रावभाठा, बंजारी, गुढ़ियारी बाजारपारा, कचना हाउसिंग बोर्ड और गोबरा नवापारा की रहने वाली हैं. पुरूष दलाल जागेश्वर साहू भी रायपुर का ही रहने वाला है.
http://भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला, देखिए सूची
मुख्यमंत्री कल रोका-छेका अभियान का करेंगे शुभारंभ
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 1 जुलाई को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में खरीफ फसल की खुली चराई पर नियंत्रण के लिए रोका-छेका अभियान का शुभारंभ करेंगे. वे इसके पश्चात् दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल संसाधन विभाग के काम-काज की समीक्षा करेंगे. मुख्यमंत्री श्री बघेल अपने निवास कार्यालय में ही शाम छह बजे से 7 बजे तक आयोजित डॉक्टर्स डे वर्चुअल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
http://आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस







