नई दिल्ली. एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. राज ने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. राज कौशल के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है. मंदिरा बेदी और राज कौशल के दो बेटे और एक बेटी हैं. इस बात की जानकारी सिलेब्रिटी फटॉग्रफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर राज कौशल के निधन की खबर को कन्फर्म करके दी है. उन्होंने राज कौशल के परिवार की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- हम लोग एकदम सदमे में हैं कि मंदिरा बेदी के पति और ऐड फिल्ममेकर राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह निधन हो गया है.
http://Vivo Y51A का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
बता दें कि मंदिरा बेदी और राज कौशल ने 14 फरवरी 1999 में शादी कर ली थी. खबरों की माने तो मंदिरा बेदी और राज कौशल की पहली मुलाकात 1966 में मुकुल आनंद के घर पर पहली बार हुई थी. मंदिरा वहां ऑडिशन देने पहुंची थीं और राज, मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे. यहीं से दोनों ने एक दूसरे को देखा और उनके प्यार की शुरुआत हुई. राज ने अपने करियर में तीन फिल्मों, ‘प्यार में कभी कभी’, ‘शादी का लड्डू’ और ‘एंथनी कौन है’ का निर्देशन किया था.
http://अग्रवाल नर्सिंग होम में हुआ कैंसर ट्यूमर का सफल ऑपरेशन










