আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Vivo Y51A का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: June 30, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Vivo Y51A के नए 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत भारत में 16,990 रुपए रखी गई है. इसकी बिक्री वीवो इंडिया ई-स्टोर पर शुरू कर दी गई है. ग्राहकों को इस नए रैम ऑप्शन के लिए 8GB रैम ऑप्शन वाले ही कलर ऑप्शन्स मिलेंगे. यानी ग्राहक नए वेरिएंट को क्रिस्टल सिंफनी और टाइटेनियम सफायर कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. ऑफर्स की बात करें तो Vivo Y51A 6GB रैम ऑप्शन के लिए ग्राहकों को Bajaj Finance, IDFC First Bank, HDB, Home Credit, TVS Credit और Zest की ओर से जीरो डाउन पेमेंट का ऑप्शन मिल जाएगा. बता दें Vivo Y51A का 8GB + 128GB वेरिएंट 17,990 रुपए में आता है.

http://अक्षरा सिंह का रैप सॉन्ग ‘लड़कों से खाया है धोखा’ मचा रहा धमाल

इसे ऐमेजॉन, फ्लिपकार्ट और दूसरे ऑनलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. फिलहाल इनमें 6GB रैम मॉडल लिस्टेड नहीं है. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड Funtouch OS 11 पर चलता है और इसमें 6.58-इंच फुल-HD+ (1,080×2,408 पिक्सल) LCD मिलता है. साथ ही ये क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर के साथ आता है. इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB तक की है, जिसे कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए Vivo Y51A के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है. इस सेटअप में 48MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और एक 2MP सेंसर मिलता है. वहीं, इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलता है. इसकी बैटरी 5,000mAh की है और यहां 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड है.

http://BMW 5 Series 2021 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now