जांजगीर-चांपा. एक वैक्सीनेशन कार्ड सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को भी मुख्यमंत्री बना दिया गया है. कार्ड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की तस्वीर है. सिंहदेव के फोटो के नीचे लिखा गया है ‘मुख्यमंत्री’. यह सर्टिफिकेट टीका लगवा चुके लोगों को बांट भी दिया गया. मामला कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला तक पहुंचा तो उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाई. कलेक्टर के आदेश के बाद बीएमओ को नोटिस जारी किया गया.
http://निगम, मंडल व आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को मंत्री का दर्जा
मंगलवार को डॉ. अनिल कुमार को बीएमओ के पद से हटाकर इनकी जगह डॉ. प्रधान सिंह कंवर को नया अफसर बनाकर सक्ती विकासखंड भेजा गया है. मामले मे बीएमओ डॉ अनिल चौधरी का कहना है कि प्रिंटिंग मिस्टेक हुई है. ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य है जल्दबाजी में त्रुटि हो गई है. इधर, भाजपा ने इस मामले के ढाई-ढाई साल सीएम रहने के मुद्दे से जोड़ दिया. जांजगीर भाजपा के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि- ढाई साल के कंफ्यूजन में पिस रहे हैं अधिकारी दो नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई अब इस मुकाम पर आ गई है कि अधिकारी यह तय नहीं कर पा रहे है कि छत्तीसगढ़ का असली मुख्यमंत्री कौन है?
http://मुरूम की जगह डलवाई जा रही थी मिट्टी, सवाल उठाने पर सरपंच ने कर दी पंच की पिटाई
ढाई साल के कंप्यूजन में पिस रहे हैं अधिकारी@bhupeshbaghel और @TS_SinghDeo के बीच वर्चस्व की लड़ाई अब इस मुकाम पर आ गई है कि अधिकारी यह तय नहीं कर पा रहे है कि छत्तीसगढ़ का असली मुख्यमंत्री कौन है…?@BJP4India@BJP4CGState pic.twitter.com/FV2qwAxYwZ
— BJP JANJGIR-CHAMPA (@bjp4janjgir) June 29, 2021







