गरियाबंद. भ्रष्टाचार का विरोध करने पर पंच की सरपंच ने गालियां देते हुए पिटाई कर दी. जानकारी के अनुसार देवभोग ब्लॉक के दरलीपारा पंचायत स्थित स्कूल मैदान को मेंटेन किया जा रहा है. सरपंच जलधर नागेश वहां काम करा रहे थे.23 जून की शाम करीब 4 बजे वार्ड एक से निर्वाचित पंच जयलाल ध्रुव वहां पहुंच गए. उन्होने आरोप लगाया कि मुरुम डालने के नाम पर मिट्टी डाली जा रही है. बाद विवाद होने लगा. आरोप है कि सरपंच नागेश ने गालियां देते हुए पंच जयलाल की चप्पल से पिटाई शुरू कर दी.
http://T20 वर्ल्ड कप की तारीखों का ऐलान, 17 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
पंच जयलाल मंगलवार को देवभोग थाने में शिकायत लेकर पहुंच गए. उन्होंने सरपंच के खिलाफ आरोप लगाया कि घटना वाले दिन ही मामले की शिकायत लेकर जब पंच जयलाल थाने गए थे. वहां सरपंच ने दोबारा गलती नहीं करने की बात कही और समझौता कर लिया था. अब सरपंच और उसके समर्थक पिटाई का वीडियो वायरल कर उसे अपमानित कर रहे हैं. इस मामले में सरपंच जलधर नागेश का कहना है कि पहले उन्हें पीटा गया. फिर दोबारा जयलाल शराब पीकर आया और झगड़ने लगा. पहले उसने गालियां देनी शुरू की. मना करने पर हमले की कोशिश की. बाद मैंने भी उसे पीटा. जिस स्कूल मौदान में मुरुम डालना है वह गहरा है, इसलिए पहले मिट्टी डलवाई जा रही है.
http://लग्जरी वाहन से 235 किलो चांदी की सिल्ली और 8 किलो आभूषण बरामद, दो गिरफ्तार







