আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्वास्थ्य मंत्री ने अपना मोबाइल नंबर देकर कहा- समस्याओं से कराएं अवगत

Published on: September 12, 2019
---Advertisement---

रायपुर. लोक स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव ने जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों, नर्सों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनी. उन्होंने विद्यार्थियों की मांग पर मेडिकल कॉलेज में एक माह के भीतर ई-लायब्रेरी शुरु करने के निर्देश दिए साथ ही लाइब्रेरी को रात 10 बजे तक खुला रखने कहा. छात्रावास में 24 घंटे पढ़ाई के लिए रीडिंग रुम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निराकरण के लिए कॉलेज प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए. श्री सिंहदेव ने कहा कि वे यहां बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सुझाव लेने आए हैं.

http://फेसबुक पर विचार रखना सरकार के खिलाफ टिप्पणी नहीं, आरक्षक के निलंबन पर रोक

छात्र-छात्राओं की सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा. उन्होंने विद्यार्थियों को अपना मोबाइल नम्बर देते हुए समस्याओं से अवगत कराने का आग्रह भी किया. श्री सिंहदेव ने विद्यार्थियों द्वारा ऑडिटोरियम का निर्माण शीघ्र पूर्ण किए जाने की मांग पर इसे 3 माह के भीतर पूर्ण करने का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में खेल मैदान के निर्माण के लिए 8 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं. विद्यार्थियों के लिए यहां जिम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. मेडिकल छात्रों ने परीक्षा परिणाम घोषित करने में देरी पर स्वास्थ्य मंत्री द्वारा की गई कार्रवाई के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया. श्री सिंहदेव ने छात्रावास भवन की समस्याओं के निराकरण के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए.

http://स्ट्रीट लाईटें बंद, सड़क इतनी खराब कि यहां पैदल चलना भी खतरे से कम नहीं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now