नई दिल्ली. BMW ने अपनी 5 सीरीज सेडान कार का नया संस्करण भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 62.9 लाख रुपए है. इसकी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के चेन्नई के प्लांट में की जा रही है. यह पेट्रोल के एक और डीजल के दो वेरिएंट में उपलब्ध है. इसकी बुकिंग कंपनी की सभी डीलरशिप पर करवाई जा सकती है. नई 5 सीरीज पहली बार फायटोनिक ब्लू मेटेलिक और बर्निया ग्रे अंबर जैसे नए कलर्स में उपलब्ध कराई जा रही है. इसके अन्य कलर्स अल्पाइन व्हाइट और ब्लैक (नॉन मेटेलिक), मिनरल व्हाइट, कार्बन ब्लैक, सैफायर, ग्लेशियर सिल्वर और ब्लूस्टोन हैं.
http://प्रोड्यूसर ने किया दुर्व्यवहार-अनुचित बातें, अलंकृता ने छोड़ी फिल्म
इसके बाहरी डिजाइन में नई ग्रिल और स्लिम फुल एलईडी हेडलाइट्स और नई लेजरलाइट है. इसके अंदर के डिजाइन को भी पहले से अधिक आकर्षक बनाया गया है और अपहोल्स्ट्री के नए विकल्प दिए गए हैं. इसका 2 लीटर 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन 252 hp का मैक्सिमम आउटपुट और 350 Nm का अधिकतम टॉर्क देता है. यह केवल 6.1 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है. डीजल वेरिएंट में 2 लीटर 4 सिलिंडर और 3 लीटर 6 सिलिंडर के विकल्प मिलते हैं. नई 5 सीरीज में पार्किंग असिस्टेंट प्लस, सराउंड व्यू कैमरा और रिवर्सिंग असिस्टेंट जैसे ड्राइविंग को आसान बनाने वाले सिस्टम दिए गए हैं. इसमें बीएमडब्ल्यू डिस्प्ले की के साथ रिमोट कंट्रोल पार्किंग फंक्शन भी मिलेगा.
http://32MP सेल्फी कैमरे के साथ Vivo V21e 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत










