আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छालीवुड एक्ट्रेस पर ज्वलनशील कैमिकल से हमला, अस्पताल में भर्ती

Published on: November 16, 2019
---Advertisement---

दुर्ग. छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्ट्रेस माया साहू पर बाइक सवार युवकों ने शनिवार दोपहर ज्वलनशील कैमिकल से हमला कर दिया है. कैमिकल से बुरी तरह झुलसी माया को परिजन सीधे शासकीय सुपेला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के मुताबिक माया आज दोपहर अपने सहेली के घर जाने के लिए बाहर निकली थी. इस दौरान पहले से मौजूद दो युवक पीछे से ज्वलनशील कैमिकल डालकर फरार हो गए.

http://Vivo Y19 ट्रिपल रियर कैमरा और पावरफुल बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

झुलसने के बाद दर्द से छटपटाते माया पर लोगों की नजर पड़ी. घटना की सूचना परिजन को दी जिसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है. कैमिकल हमले में उनका गला और हाथ बुरी तरह झुलस गया है. मामले में सुपेला पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है. फिलहाल आरोपी की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि माया के बयान के बाद मामले में आगे जांच हो पाएगी. बता दें कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों में माया सफल अभिनय के दम पर अपनी बड़ी पहचान बना चुकी हैं.

http://सभी कर्मचारियों को एक ही दिन मिलेगी सैलरी, मोदी सरकार कर रही है तैयारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now